राजस्थान खेट तलाई योजना 2026 | Rajasthan Khet Talai Yojana

राजस्थान सरकार ने किसानों की सिंचाई की समस्या को कम करने और खेती को मजबूत बनाने के लिए खेट तलाई योजना 2026 शुरू की है। इस योजना का मकसद बरसात के पानी को खेत में ही इकट्ठा करना है, ताकि जरूरत के समय उसी पानी से फसलों की सिंचाई की जा सके। इससे सूखे की मार कम पड़ेगी और किसानों की पैदावार व आमदनी दोनों बढ़ेंगी।

योजना का मुख्य उद्देश्य

  • बरसात के पानी को बेकार बहने से रोकना
  • सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराना
  • सूखा प्रभावित इलाकों में खेती को सहारा देना
  • किसानों की फसल और आय में बढ़ोतरी करना

अनुदान (सब्सिडी) की जानकारी

SC / ST, लघु एवं सीमांत किसान

  • कच्ची खेट तलाई (Farm Pond):
    👉 लागत का 70% या अधिकतम ₹73,500
  • प्लास्टिक लाइनिंग खेट तलाई:
    👉 लागत का 90% या अधिकतम ₹1,35,000

अन्य श्रेणी के किसान

  • कच्ची खेट तलाई (Farm Pond):
    👉 लागत का 60% या अधिकतम ₹63,000
  • प्लास्टिक लाइनिंग खेट तलाई:
    👉 लागत का 80% या अधिकतम ₹1,20,000

⚠️ ध्यान दें: अधिकतम 400 घन मीटर क्षमता तक की खेट तलाई पर ही अनुदान मिलेगा।

पात्रता (कौन आवेदन कर सकता है)

  • किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होना जरूरी है
  • न्यूनतम भूमि:
    • एकल खातेदार: 0.3 हेक्टेयर
    • संयुक्त खातेदारी: प्रति खातेदार 0.3 हेक्टेयर
  • किसान राजस्थान का निवासी होना चाहिए

आवेदन कैसे करें

  • किसान खुद राज किसान साथी पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं
  • या फिर अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन करा सकते हैं
  • आवेदन करने के बाद ऑनलाइन रसीद तुरंत मिल जाएगी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड / जनआधार कार्ड
  • जमाबंदी की नकल (6 महीने से ज्यादा पुरानी न हो)
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

जरूरी बातें जो ध्यान में रखें

  • आवेदन के बाद कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी
  • खेट तलाई के निर्माण से पहले और बाद में विभागीय निरीक्षण / सत्यापन होगा
  • अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी
  • योजना से जुड़ी जानकारी SMS या कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से दी जाएगी

योजना की वैधता

यह योजना चालू वित्तीय वर्ष के लिए लागू है।

🔗 आवेदन करने का लिंक

👉 Click Here

Scroll to Top